Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा मीडिया सेल के नये आधुनिक कार्यालय का लोकार्पण किया गया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप पुलिस मुख्यालय सूरजपुर में मीडिया सेल के नये आधुनिक कार्यालय का लोकार्पण किया गया। कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बताया कि नवनिर्मित मीडिया सेल अत्याधुनिक संसाधनों से युक्त है जिसके माध्यम से गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म पर 24 घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी। सभी इलेक्ट्रॉनिक व प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकार बंधुओं के साथ बेहतर सामंजस्य स्थापित करते हुए उनके साथ जनपद से जुड़ी सभी छोटी/बड़ी घटनाओं के संबंध में जानकारियां तुरंत साझा की जाएगी व आवश्यकता पड़ने पर पुलिस अधिकारियों का वर्जन भी उपलब्ध कराया जाएगा जिससे सभी को वास्तविक तथ्यों से अवगत कराया जा सके।

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा प्रतिदिन सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित सहायता प्रदान की जाती है। इसके लिए 24 घंटे सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मॉनिटरिंग की जाती है। सोशल मीडिया के माध्यम से कोई भी शिकायत प्राप्त होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को अवगत करते हुए जल्द से जल्द उसका निस्तारण करने का प्रयास किया जाता है व जरूरी सहायता प्रदान की जाती है।

अब अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी नजर

गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने, गलत जानकारियां साझा करने या शांति व्यवस्था को भंग करने वालों पर भी कड़ी नजर रखते हुए तुरंत ऐसा करने वाले व्यक्तियों को रोका जाता है एवं उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाती है जिससे कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की शांति व्यवस्था बनी रहे। गौतमबुद्धनगर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रतिदिन किए जाने वाले गुड वर्क, तरह-तरह की एडवाइजरी, अलर्ट व उचित जानकारियां उपलब्ध कराई जाती है जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने पाए।

इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिव हरि मीना, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवि शंकर निम, तीनो जोन के डीसीपी सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण और कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *