Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

भट्टा-पारसौल के 15 साल पुराने प्लॉट पर घर बनाने का सपना होगा साकार, यीडा दिसंबर तक देगा पजेशन

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर 

भट्टा पारसौल गांव, जो किसानों के विरोध के कारण चर्चा में आए था। प्लॉट पर घर बनाने का सपना 15 वर्षों बाद साकार होने वाला है। यमुना प्राधिकरण (यीडा) दिसंबर तक इन आवंटियों को पजेशन देने की योजना बना रहा है। यीडा ने किसानों की सहमति से यहां जमीन खरीद ली है। यह योजना यीडा की पहली योजना थी, जो 15 वर्षों बाद भी पूरी नहीं हो पाई थी।

भट्टा पारसौल गांव में यीडा ने सेक्टर-18 और 20 के आवासीय क्षेत्र को विकसित करने का लक्ष्य रखा था। इसके लिए 2009 में किसानों की जमीन का अधिग्रहण धारा-चार, छह और नौ के तहत किया गया। लेकिन किसानों के विरोध और मामले के न्यायालय में लंबित होने के कारण प्राधिकरण को जमीन का कब्जा नहीं मिल पाया। इस कारण 2100 आवंटियों को भुगतान करने के बावजूद पजेशन नहीं दिया जा सका।

कुछ वर्षों पहले, यीडा ने किसानों के साथ वार्ता जारी रखते हुए 800 आवंटियों को पजेशन दिलाया था। अब प्राधिकरण ने शेष 1326 प्लॉटों पर कब्जा हासिल कर लिया है और किसानों को मुआवजा देने के लिए सहमत कर लिया है। 25 जुलाई से किसानों का मुआवजा जारी किया जाएगा। यह महत्वपूर्ण है कि 2009 में योजना बनाते समय यीडा के अधिकारियों ने कार्यालय में बैठकर सैटेलाइट सर्वे किया था, जिसमें उन्होंने यह नहीं देखा कि किसानों की जमीन पर आबादी है या नहीं।