Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का संचालन निजी कंपनी को सौंपने की तैयारी, 9 कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी

top-news

नोएडा, दिव्यांशु ठाकुर

9 कंपनियों ने अपनी रुचि दिखाई है। अब इन कंपनियों को प्रस्तुतिकरण देना होगा। कंपनी चयन के बाद कॉम्प्लेक्स में 11 खेलों की सुविधाएं शुरू की जाएंगी।

शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का प्रबंधन अब एक निजी कंपनी को सौंपा जाएगा। इस संबंध में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। 9 कंपनियों ने इस कॉम्प्लेक्स का संचालन करने में दिलचस्पी दिखाई है। अब इन कंपनियों को अपनी प्रस्तुति देनी होगी, जिसके आधार पर प्राधिकरण टेंडर जारी करेगा। चयनित कंपनी के बाद कॉम्प्लेक्स में 11 खेलों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा निर्मित शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 15 से अधिक खेल सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन अधिकांश का उपयोग अभी तक लोगों को नहीं मिल पाया है। कोविड-19 महामारी के बाद से सभी खेल सुविधाएं बंद हैं। लोगों ने बार-बार इन सुविधाओं को पुनः शुरू करने की मांग की, लेकिन प्राधिकरण पर कोई असर नहीं हुआ। अब, करीब चार साल बाद, प्राधिकरण ने कार्रवाई शुरू की है। इस बार प्राधिकरण ने विभिन्न कंपनियों के साथ करार करने के बजाय एक ही कंपनी को संचालन की जिम्मेदारी सौंपने की योजना बनाई है। उम्मीद है कि दिवाली से पहले कंपनी का चयन हो जाएगा।

प्राधिकरण के एसीईओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल निकाला गया है, जिसमें 9 कंपनियों ने आवेदन किया है। इस समय कॉम्प्लेक्स में 11 खेल सुविधाएं हैं, जिनमें क्रिकेट, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल, फुटबॉल, स्केटिंग, बैडमिंटन, स्वीमिंग, और वॉलीबॉल शामिल हैं। स्वीमिंग के अलावा, अन्य खेल सुविधाएं अब तक शुरू नहीं हो सकी हैं, जबकि इन सभी को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार तैयार किया गया है।