Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

गौतमबुद्ध नगर में राज्यमंत्री बृजेश सिंह के दौरे में विकास योजनाओं की गहन समीक्षा के दिए निर्देश.

top-news

दिव्यांशु ठाकुर, नोएडा

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री और गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने जिले का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर व्यक्ति तक पहुंचाना था। दौरे के दौरान उन्होंने जिले में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं और कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की। मंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत जिलाधिकारी कार्यालय में पौधारोपण से की। इसके बाद, उन्होंने कलेक्ट्रेट के सभागार में जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

 

योजनाओं पर की चर्चा.   

बैठक में जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना, गौ संरक्षण, किसान कल्याण योजनाएं, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी कई योजनाओं की प्रगति पर विचार-विमर्श हुआ। मंत्री ने इन सभी योजनाओं पर गहन चर्चा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि इन योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।

गोवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान.

गोवंश संरक्षण पर विशेष ध्यान देते हुए मंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिया कि जिले की सभी गौशालाओं में मानकों के अनुसार गोवंश की देखभाल की जाए और उनके लिए पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जाए। मंत्री ने यह भी निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यक्रमों के लिए माइक्रो प्लान तैयार किए जाएं। उनका कहना था कि इससे जिले का समग्र विकास सुनिश्चित होगा और समाज के सभी वर्गों को योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा।

सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर. 

एडिशनल सीपी बबलू कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान मंत्री को जनपद की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मंत्री ने आने वाले त्योहारों के संदर्भ में यातायात और सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। साथ ही, मंत्री ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

मनीष कुमार वर्मा ने की बैठक अध्यक्षता. 

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की और मंत्री को विकास योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मंत्री को भरोसा दिलाया कि उनके निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा और विकास कार्यों को और तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। इस महत्वपूर्ण बैठक में दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, और नगर पालिका परिषद दादरी की अध्यक्ष गीता पंडित सहित कई उच्च अधिकारी उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *