Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा हवाई अड्डे के पास घर बनाने का सुनहरा मौका: यीडा ने लॉन्च की 361 आवासीय भूखंडों की योजना

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) ने नोएडा हवाई अड्डे के निकट घर बनाने का सुनहरा मौका प्रदान किया है। शुक्रवार को यीडा ने 361 आवासीय भूखंडों की योजना को लॉन्च किया। इस योजना में सेक्टर-16, 18, 20, और 22डी में सात विभिन्न आकार के प्लॉट शामिल हैं। इच्छुक आवेदक इस योजना में 5 अगस्त तक पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि ड्रॉ 20 सितंबर को निकाले जाएंगे।

इस योजना के अंतर्गत भूखंड प्राप्त करने वालों को 25,900 रुपए प्रति वर्गमीटर की दर से भुगतान करना होगा। पंजीकरण के दौरान आवेदकों को कुल प्रस्तावित कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना अनिवार्य है। ड्रॉ में चयनित होने पर, आवंटी को 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान करना होगा। दिसंबर में नोएडा हवाई अड्डे के संचालन से पहले इस योजना के आने से बड़ी संख्या में आवेदन की संभावना है। योजना के तहत जिन क्षेत्रों में भूखंड दिए जा रहे हैं, वे एयरपोर्ट और प्रस्तावित फिल्म सिटी से मात्र 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। कुल 361 प्लॉट में से 63 भूखंड उन किसानों के लिए आरक्षित हैं जिन्हें 17.5 प्रतिशत का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य उन लोगों को घर बनाने का अवसर देना है जो हवाई अड्डे के निकट रहना चाहते हैं और जिनके पास भूमि का अभाव है।

अक्टूबर 2023 में यीडा ने आवासीय भूखंड योजना शुरू की थी, जिसमें करीब 450 प्लॉटों के लिए सवा लाख से भी ज्यादा लोगों ने आवेदन किया। अब तक यीडा विभिन्न सेक्टरों में करीब 30 हजार से अधिक आवासीय प्लॉटों का आवंटन कर चुका है।

ड्रॉ में नाम नहीं आने पर पैसा वापस

ड्रॉ में प्लॉट आवंटित होने के 60 दिनों के भीतर पूरा भुगतान न करने पर 61वें दिन से पेनल्टी लगने लगेगी। आवेदन करते समय प्लॉट की कुल कीमत का 10 प्रतिशत जमा करना होगा। यदि ड्रॉ में नाम नहीं आता है, तो एक महीने के भीतर पैसा खाते में वापस कर दिया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत बैंकों ने अर्नेस्ट मनी डिपाजिट (ईएमडी) या पंजीकरण के लिए निर्धारित राशि को लोन के रूप में उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है।