Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश ने नॉएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट का निरीक्षण और कि समीक्षा बैठक

top-news

जेवर। कपिल चौधरी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साईट का निरीक्षण मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश दुर्गा शंकर मिश्र के दुवारा किया गया। विकासकर्ता ज़ुरिक एयरपोर्ट की एसपीवी यमुना इंटर्नैशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड ने बताया कि परियोजना हेतु डिवेलप्मेंट प्लान के अनुसार एयरपोर्ट के विकास के लिए ईपीसी कांट्रैक्टर टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा ए टी सी बिल्डिंग के कम्पलीशन का कार्य चल रहा है। अगस्त तक बिल्डिंग को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को एटीसी इक्विपमेंट लगाने के लिए हस्तगत कर देंगे तथा एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा अवगत कराया गया की इक्विपमेंट के इंस्टालेशन का कार्य माह सितम्बर तक पूर्ण हो जायेगा। रनवे पर और एप्ररेन पर वर्तमान में इलेक्ट्रिक लाईट का कार्य चल रहा है। रनवे के पास नेविगेशन इक्विपमेंट के साथ साथ ग्लाइड पाथ एंटेना और लोकलाइज़र लगाये जा चुके है।

इस पर मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिये गये की सभी तरह के इक्विपमेंट जिसे एअरपोर्टअथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा लगाया जाना है उसे माह सितंबर तक पूर्ण कर लिए जाये। टर्मिनल बिल्डिंग के निरीक्षण के समय कंसेशनेयर द्वारा अवगत कराया गया की वर्तमान में फसेड और रूफ का कार्य प्रगति पर है तथा पियर पर फ़िनिशिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। ऑटोमेटेड बैगेज हैंडलिंग सिस्टम के इंस्टालेशन का कार्य प्रगति पर है। कंसेशनयर द्वारा यह भी अवगत कराया गया की अभी तक 37 मिलियन सेफ वर्क ऑवर का कार्य सफलता पूर्वक किया गया है। इस पर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की एयरपोर्ट का विकास माइलस्टोन के अनुसार समय से माह सितम्बर 2024 तक पूर्ण कर प्रत्येक दशा में माह दिसम्बर तक एयरपोर्ट का कॉमर्शियल ऑपरेशन शुरू किया जाये।

निरीक्षण के उपरांत समीक्षा बैठक की गई, बैठक में ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए सीआईएसएफ़, सीएनएसएटीएम, सिक्योरिटी और डीजीसीए से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिसमें सम्बंधित केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव द्वारा निर्देश दिए गए की कंसेशनयर सभी विभागों की आवश्यकता और प्रचलित नियमों के अनुसार कार्यवाही करायें और समस्या का निस्तारण सितंबर तक पूर्ण करायें। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की एयरपोर्ट का कॉमर्शियल ऑपरेशन प्रत्येक दशा में माह दिसंबर में प्रारंभ होना है। इसके लिए कंसेशनयर, टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड के साथ बैठक कर कैचअप प्लान 15 जुलाई तक प्रस्तुत करे। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए की फारेस्ट डिपार्टमेण्ट रेस्क्यू सेंटर का कार्य प्राथमिकता में पूर्ण कराए।

निरीक्षण और बैठक में सीईओ नायल डा अरुणवीर सिंह, मनीष वर्मा ज़िलाधिकारी, नॉएडा इंटर्नैशनल एअरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के नोडल ऑफ़िसर शैलेंद्र भाटिया, कंसेशनयर यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की सीईओ क्रिस्टोफ सैल्मन, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर किरन जैन, केंद्रीय एजेंसी के अधिकारीगण और प्राधिकरण के एसीइओ कपिल सिंह और विपिन जैन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *