Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

नोएडा प्राधिकरण ने करोड़ों की जमीन को बुलडोजर चला कर कब्जा मुक्त कराया

top-news

नोएडा। दिव्यांशु ठाकुर

नोएडा के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को इस अभियान के अंतर्गत सलारपुरा और गढ़ी शहदरा गांव में चल रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। नोएडा प्राधिकरण ने इन स्थानों पर अपने बोर्ड लगा दिए हैं, जिससे स्थानीय कब्जेदारों में अफरा-तफरी मच गई है। इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि अवैध निर्माण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे निर्माण को तुरंत मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण ने सलारपुर गांव के खसरा नंबर-780 पर अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। यहां बिना अनुमति के बहुमंजिला इमारत के पिलर और स्लैब खड़े किए गए थे। जिन्हें ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्रवाई से 2 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ रुपए है। दूसरी कार्रवाई गढ़ी शहदरा गांव में की गई, जहां खसरा नंबर-982 पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया गया। यहां भी अवैध निर्माण के हिस्सों को तोड़ा गया। इस जमीन का क्षेत्रफल भी 2 हजार वर्ग मीटर है और इसकी अनुमानित कीमत भी 4 करोड़ रुपए है। इन दोनों कार्रवाइयों के माध्यम से कुल 4 हजार वर्ग मीटर जमीन अतिक्रमण से मुक्त कराई गई, जिसकी कुल कीमत 8 करोड़ रुपए है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

डॉ. लोकेश एम ने जोर देकर कहा कि प्राधिकरण का उद्देश्य नोएडा को अवैध निर्माण और अतिक्रमण से मुक्त रखना है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी और कर्मचारी इस दिशा में पूरी तत्परता और जिम्मेदारी से काम करें। प्राधिकरण किसी भी प्रकार की अनियमितताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगा। नोएडा प्राधिकरण की यह चेतावनी इस बात को स्पष्ट करती है कि शहर के विकास और व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोई भी अवैध गतिविधि स्वीकार्य नहीं होगी।