Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेनो प्राधिकरण की 3600 से 10600 वर्ग मीटर तक के 12 वाणिज्यिक भूखंड की योजना लांच

top-news

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने 12 वाणिज्यिक भूखंडों की योजना लांच कर दी है। अगर ये सभी भूखंड आवंटित हो गए तो ग्रेटर नोएडा में शीघ्र ही 12 कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और बन सकेंगे। ग्रेटर नोएडावासियों को रोजमर्रा की जरूरत के सामान खरीदने में और सुविधा हो जाएगी। रिजर्व प्राइस पर इन 12 भूखंडों की कीमत लगभग 1014 करोड़ रुपये है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वाणिज्यिक विभाग ने 12 भूखंडों की योजना सोमवार को लांच कर दी है। प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि 26 जून से इस योजना के भूखंडों के लिए पंजीकरण षुरू हो गए हैं। ये भूखंड 3600 वर्ग मीटर सेे लेकर 10600 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। ये भूखंड सेक्टर 10 मेें तीन, सेक्टर 12 में पांच, डेल्टा वन में तीन और एक भूखंड सेक्टर एक में स्थित हैं। ओएसडी संतोष कुमार ने बताया कि 26 जून से ब्रोशर डाउनलोड करने की सुविधा शुरू हो गई है। स्कीम में पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 16 जुलाई है। प्रोसेसिंग फीस और डॉक्यूमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 19 जुलाई है। इन भूखंडों का आवंटन ऑक्शन के जरिए ही किया जाएगा। आवेदन से लेकर आवंटन तक की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही पूरी की जाएगी। एसबीआई पोर्टल के जरिए आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी एसबीआई पोर्टल को लिंक किया गया है, ताकि आवेदक प्राधिकरण की वेबसाइट से भी आवेदन कर सकें। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा है कि निवेशकों की मांग और ग्रेटर नोएडावासियों की जरूरत को देखते हुए प्राधिकरण ने वाणिज्यिक भूखंड योजना को लॉन्च कर दी है। आवंटन प्रक्रिया पूरी होते ही पजेशन दे दिया जाएगा। इन भूखंडों पर वाणिज्यिक गतिविधियां शुरू होने से आसपास के निवासियों की रोजमर्रा की जरूरतें भी पूरी हो सकेंगी।