Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Delhi Assembly Elections: दिल्ली चुनाव में सबसे ज्यादा खर्च भाजपा विधायकों का, आप विधायक रहे पीछे

top-news

Delhi Assembly Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान खर्च के मामले में भाजपा के विधायक सबसे आगे रहे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली के 69 विधायकों में से करीब 45 फीसदी ने तय सीमा से भी आधा खर्च किया है। चुनाव में औसतन एक विधायक ने 20.79 लाख रुपये खर्च किए, जो कुल खर्च सीमा का 52 फीसदी है।

रिपोर्ट बताती है कि भाजपा के 47 विधायकों का औसत खर्च 24.68 लाख रुपये रहा, जबकि आम आदमी पार्टी (आप) के 22 विधायकों ने औसतन 12.48 लाख रुपये खर्च किए। सबसे ज्यादा खर्च करने वाले शीर्ष तीन विधायक भाजपा से हैं. आरके पुरम के अनिल कुमार शर्मा (31.91 लाख), द्वारका के परदुयम सिंह राजपूत (31.44 लाख), और जनकपुरी के आशीष सूद (30.68 लाख)। वहीं, आप के आले मोहम्मद इकबाल (4.53 लाख), वीर सिंह धिंगान (6.5 लाख), और वीरेंद्र सिंह कादियान (6.54 लाख) ने सबसे कम खर्च किया।

विधायकों द्वारा सबसे अधिक खर्च वाहनों पर किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, 88 विधायकों ने वाहन पर खर्च की जानकारी दी। 69 में से 80% विधायकों ने बताया कि उन्हें अपनी पार्टी से धन मिला, 57% ने दान या कर्ज के जरिए राशि जुटाई और 91% ने अपने पैसे भी खर्च किए। जिन 31 विधायकों पर आपराधिक मामले हैं, उनमें से 29 ने जरूरी घोषणाओं के प्रकाशन पर भी खर्च किया।