Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी को प्राधिकरण ने अवैध निर्माण और अवैध किओस्क हटाने का दिया नोटिस

top-news

ग्रेटर नोएडा। 

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम्स सोसाइटी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (Greater Noida Authority) ने अजनारा होम्स सोसाइटी के अवैध निर्माण को लेकर नोटिस जारी किया है। प्राधिकरण की टीम ने यहां एक निरीक्षण किया, जिसमें कई कमियां मिली।
प्राधिकरण के नियोजन विभाग ने भेजे गए नोटिस में बताया गया है कि प्राप्त शिकायत के आधार पर प्रधिकरण के मोबाइल स्क्वाड द्वारा जाकर निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में मिला कि मौके पर निर्मित मार्केट के फ्रंट सेट बैक में अनाधिकृत रूप से खोखा रखकर अतिरिक्त कमर्शियल के रूप में उपयोग किया जा रहा है। आईकॉन स्कूल के लेफ्ट और राइट साइड में दो बाउंड्री वॉल का निर्माण हुआ है जो स्वीकृत मानचित्र के मुताबिक नहीं है।

अनधिकृत रूप से स्वीकृत मानचित्र से अधिक गेट का निर्माण भी हुआ है। बेसमेंट में पानी जमा हुआ पाया गया है। स्थल पर ड्राइवे को समाप्त कर स्कूल का पार्क बनाया गया है। प्राधिकरण ने बिल्डर को अवैध कियोस्क को हटाकर 15 दिनों के सूचना देने को कहा है। प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि अगर बिल्डर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करता तो यह माना जाएगा कि इस संबंध में बिल्डर को कुछ नहीं कहना है। और इसके साथ ही यह भी माना जाएगा कि बिल्डर के द्वारा प्राधिकरण के नियमों को नहीं माना गया है।

प्राधिकरण ने बिल्डर को अवैध किओस्क हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया

निवासी ओ का कहना है कि सबसे पहले तो मार्किट का गेट ही अवैध रूप से बनाया गया है। मार्किट का गेट सोसाइटी के अंदर ही रहना चाहिए था लेकिन बिल्डर ने मार्किट का गेट सड़क पर खोल रखा है। दूसरा कि मार्किट एरिया में अवैध किओस्क लगाने के लिए, वहा बैठने के लिए लगाए गए टेबल कुर्सी भी हटा दिया है। अनेकों अवैध किओस्क से मार्किट में ज्यादा भीड़ के साथ आगजनी जैसी दुर्घटना भी होने लगी थी। किओस्क के कारण मार्किट में आने जाने की जगह नहीं बचती। रोजाना रात में असामाजिक तत्व खुले में शराब पीते हैं, आने जाने वाली महिलाओं और बच्चियों पर इसका बुरा असर पड़ता है साथ ही बदतमीजी भी करते हैं। किओस्क में खाने का सामान बनाने वाले अपने बर्तन सर्विस रोड पर ही धोते हैं। गन्दा पानी बेसमेंट में जमा होता है जिससे बदबू, मच्छर और बीमारियां बढ़ रही हैं। प्राधिकरण ने बिल्डर को अवैध किओस्क हटाने के लिए 15 दिन का समय दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *