Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

इटैड़ा गांव में अतिक्रमण हटाने गई प्राधिकरण की टीम पर अवैध कब्जा धारकों ने किया हमला

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

इटैड़ा गांव में अर्जित कब्जा प्राप्त जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई प्राधिकरण की टीम पर अवैध कब्जा धारकों ने पथराव कर दिया, जिसमें प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। प्राधिकरण की तरफ से अवैध कब्जा धारकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण इटैड़ा गांव के खसरा नंबर-435 की जमीन लगभग 15 साल पहले अधिग्रहित कर चुका है। अधिकांश किसानों ने मुआवजा भी ले लिया है। कुछेक किसानों ने मुआवजा नहीं उठाया है तो उनका मुआवजा भी प्राधिकरण ने एडीएम (एलए) के यहां जमा कर रखा है। कुछ अवैध कब्जा धारकों गांव की खसरा नंबर-435 की जमीन ( लगभग 1.68 हेक्टेयर) के कुछ हिस्से पर अवैध दुकानें बनाकर कब्जाने की कोशिश कर रहे थे। अवैध कब्जा हटाने के लिए प्राधिकरण की तरफ से पूर्व में ही नोटिस की गई थी, लेकिन कब्जा धारकों पर इसका कोई असर नहीं हुआ।

बुधवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वर्क सर्किल 3 की टीम अपने सुरक्षाकर्मियों व पुलिस के साथ अवैध कब्जे को तोड़ने मौके पर पहुंच गई। कार्रवाई शुरू करते ही अवैध कब्जा धारक कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए और कार्रवाई का विरोध करते हुए प्राधिकरण की टीम पर हमला कर दिया। टीम पर पत्थरबाजी करने लगे। इस हमले में प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए। इसी दौरान एक अवैध कब्जा धारक को भी चोट आई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि प्राधिकरण की तरफ से इस घटना की एफआईआर बिसरख थाने में दर्ज कराई गई है। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा में प्राधिकरण की अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति को अधिसूचित या कब्जा प्राप्त जमीन पर अवैध निर्माण करने की इजाजत नहीं है। अगर कोई अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।