Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

India-Pakistan War: नियंत्रण रेखा पर फिर से गोलीबारी, भारत ने 50 से ज्यादा पाक ड्रोन गिराए

top-news

India-Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर शुक्रवार सुबह कुपवाड़ा और उरी में पाकिस्तानी सैनिकों ने फिर से गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान के 50 से अधिक ड्रोन मार गिराए थे और इसके लिए एल-70, ZU-23 मिमी गन और शिल्का सिस्टम का इस्तेमाल किया गया। गुरुवार की पाकिस्तानी गोलाबारी में 16 नागरिकों की मौत हो गई थी, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर जैसे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, लेकिन भारतीय सेना ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। वहीं, भारत ने भी अरब सागर में पाकिस्तान के ठिकानों पर जवाबी कार्रवाई की। एहतियात के तौर पर श्रीनगर, जम्मू, पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया गया है। देश के 27 हवाई अड्डों को बंद कर दिया गया है और सीमावर्ती इलाकों में स्कूल-कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है।

इस बीच, अमेरिका ने इस विवाद से दूरी बनाते हुए दोनों देशों से शांति बनाए रखने की अपील की है। आईपीएल पर भी इस तनाव का असर पड़ा है और धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स का मैच रद्द कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है और बाकी मैचों को लेकर फैसला जल्द लिया जाएगा।