Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

मिट्टी घोटाला: प्राधिकरण की मिट्टी बेचने वालों पर एक्शन कब?

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में काफी दिनों से मिट्टी बेचने का खेल चल रहा है। प्राधिकरण के ही अधिकारी यह कारनामे कर रहे हैं यह एक बड़ा मिट्टी घोटाला होगा। जिसमें प्राधिकरण को बड़े स्तर पर आर्थिक हानि होगी। अधिकारियों द्वारा अपनी जेब में भरने के लिए खुलेआम प्राधिकरण को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही है इन पर कारवाई कब होगी?

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की कुछ वर्क सर्कल में अधिकारियों की ही मिली भगत से प्राधिकरण की मिट्टी बेची जा रही है। मिट्टी के एक छोटे हिस्से को कागजों में दिखाया जाता है कि एक साइड से दूसरी साइट पर मिट्टी भेजी गई। लेकिन हकीकत इससे कोसों दूर होती है। मिट्टी के बड़े हिस्से को बेचकर के मिट्टी घोटाले को अंजाम दिया जा रहा है।

जिसकी एवज में अधिकारियों की जेब में लाखों रुपए पहुंच रहे हैं मिट्टी घोटाला एक बड़ा घोटाला है प्राधिकरण के बड़े स्तर से इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।