Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शारदा विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा रोपण किया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी और छात्र कल्याण विभाग के सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस पर परिसर में पौधारोपण किया गया। इस दौरान छात्रों और स्टाफ को अपने आसपास पौधे लगाने और पर्यावरण को संरक्षण के लिए जागरूक किया गया।

शारदा स्कूल ऑफ फार्मेसी के डीन डॉ अमरीश चंद्रा ने कहा कि पर्यावरण में अप्रत्याशित बदलाव से मानव के साथ ही पशु पक्षियों पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए विश्वविद्यालय की प्रमुख मुहिम पौधे लगाएं जीवन बचाएं पर जोर दिया जाएगा। इस दिन घरों सार्वजनिक स्थलों पर लोगों से पेड़ लगाने व उनकी सुरक्षा के साथ पर्यावरण संरक्षण की अपील की । उन्होंने कहा कि प्रकृति से छेड़छाड़ अंधाधुंध पेड़ों की कटाई तथा बढ़ते प्रदूषण के चलने भीषण गर्मी व जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

विश्वविद्यालय छात्र कल्याण विभाग के डीन डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि पौधे कार्बन डाइऑक्साइड अवशोषित कर हमें ऑक्सीजन देते हैं। लोगों को पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित गया। पर्यावरण खतरों के बारे में और इससे होने वाले नुकसान को कैसे रोका जा सकता है इन चीजों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से यह दिन मनाया जाता है। पर्यावरण संरक्षण हमारे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों को एक बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मानव और पर्यावरण के बीच गहरे संबंध को समझाना जरूरी है। तभी लोग इसके प्रति अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। पर्यावरणीय समस्याओं से लड़ने के लिए स्कूल स्तर पर शिक्षा प्रणाली को ज्यादा से ज्यादा व्यावहारिक बनाने की जरूरत होगी, तभी हम मानव अस्तित्व को बचा सकते हैं। इसके लिए बच्चों के साथ-साथ पेरेंट्स को भी साथ आने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *