Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गांवों की मूलभूत समस्याओं का एक सप्ताह में नहीं हुआ समाधान तो करेंगे आंदोलन- करप्शन फ्री इंडिया संगठन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के एक दर्जनों से अधिक गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु एक सप्ताह पहले करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की थी। लेकिन प्राधिकरण की तरफ से मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु कोई भी कार्रवाई नहीं की। प्राधिकरण के इस लापरवाह विरोध के रवैया में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की कोर कमेटी के सदस्य मास्टर दिनेश नागर के नेतृत्व में ओएसडी हिमांशु वर्मा से मुलाकात कर विरोध जताया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने मूलभूत समस्याओं के समाधान हेतु हल्ला बोल प्रदर्शन किया था। प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही इन समस्याओं के समाधान हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई भी कार्य प्रारंभ नहीं होने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों में भारी रोष है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज ओएसडी हिमांशु वर्मा से मुलाकात कर तत्काल गांवों की मूलभूत समस्याओं के समाधान करने की मांग करते हुए चेतावनी दी की अगर एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो संगठन के लोग प्राधिकरण के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताएंगे।