Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

एसीईओ से मिले गौतम बुध नगर विकास समिति के सदस्य, सर्विस रोड पर स्पीड ब्रेकर की मांग

top-news

ग्रेटर नोएडा कपिल चौधरी

सर्विस लेन पर स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता हेतु ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग से गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने की मुलाक़ात। समिति द्वारा सर्विस लाइन पर इन जगहों के सर्वे किए गए थे जिन जगहों पर लगातार पैदल चल रहे राहगीर दुर्घटनाओं से ग्रसित हो रहे है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी और आसपास के क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर की आवश्यकता के बारे में सूचित करना चाहते हैं। समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि पिछले काफी समय से स्पीड ब्रेकर के अभाव में काफ़ी पैदल राहगीर दुर्घटना ग्रस्त हो रहे है जिसका प्रमुख कारण गाड़ियो की ओवर स्पीडिंग है और कई बार यह दुर्घटनायें इतनी गंभीर होती है कि लोगो की पैर की हड्डी तक टूट गई और रॉड का सहारा लेना पड़ा। कई वृद्ध और बच्चे विपरीत आने वाले वहनों से दुर्घटना का शिकार हो गये। इसमें मुख्य रूप से सेवियर ग्रीनार्च का मुख्य गेट के सामने सर्विस लेन और कमर्शियल गेट, हिमालय प्राइड, समृद्धि, चेरी काउंटी गेट, चेरी काउंटी चौकी और मंदिर के पास की सर्विस लाइन, उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूल के मुख्य गेट के पास इत्यादि स्थानों पर स्पीड ब्रेकर की अत्यंत आवश्यकता है। जिसके लिये समिति के सदस्यों द्वारा सर्वे किया गया है। समिति का प्रस्ताव है कि यहाँ पर रबर युक्त स्पीड ब्रेकर या अगर सीमेंट के ब्रेकर बना रहे है तो छोटे छोटे अंतराल पर ब्रेकर का निर्माण करे ताकि ओवर स्पीड की गाड़ी ब्रेकर से आकर ना पलटे। समिति द्वारा ऐसी दुर्घटनाओं की एक प्रतिलिपि डीसीपी/ एसीपी ट्रैफिक को भी भेजी जाएगी ताकि ऐसी दुर्घटनाओं पर लगाम लग सके। मीटिंग में रश्मि पाण्डेय, अनूप कुमार सोनी एवं नमित रंजन उपस्थित रहे।