Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

प्राधिकरण के अधिकारी सड़कों पर: ओएसडी संतोष कुमार ने गांव व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था मौक़े पर देखी

top-news

  • गंदगी मिलने पर दो संबंधित फर्मों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना
  • ओएसडी नियमित रूप से गांवों व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था को परखेंगे

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी संतोष कुमार ने शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर 36, 37, पाई-1 की सर्विस रोड, स्वर्णनगरी व ऐच्छर गांव में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। सेक्टर पाई वन एवं सेक्टर 36 के बीच की रोड पर गंदगी और ऐच्छर गांव में सफाई व्यवस्था ठीक न मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम से नाराजगी जाहिर की। ओएसडी ने सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर दो संबंधित फर्मों मैसर्स एजी एनवायरो इंफ्रा प्रोजेक्ट और मैसर्स एंटोनी वेस्ट हैंडलिंग सेल पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा के गांवों व सेक्टरों को अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। इसके दृष्टिगत ओएसडी संतोष कुमार अब नियमित रूप से स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांवों व सेक्टरों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने जाएंगे। इसी कड़ी में ओएसडी संतोष कुमार स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही सेक्टर 36-37 व ऐच्छर गांव की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकल पडे़े। इस दौरान वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौजूद रही। ओएसडी ने सेंट्रल वर्ज, सड़कों के किनारे फुटपाथ पर, सेक्टरों व गांवों में नियमित रूप से सफाई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एक सफाई कर्मी को उसके काम के प्रति निष्ठा को देखते हुए पुरस्कृत भी किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडावासियों से सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में सहयोग की अपील की है।