Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

एच. आई. एम. टी. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटुएशन्स में दो दिवसीयें रोज़गार मेला जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2024 का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

एच. आई. एम. टी. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटुएशन्स ग्रेटर नॉएडा में दो दिवसीयें रोज़गार मेला जॉब क्वेस्ट एक्सपो 2024 का भव्य आयोजन हुआ। जिसमे मैनेजमेंट, फार्मास्यूटिकल, लीगल सर्विसेज, मार्केटिंग, इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी व् अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रो की ३० दिग्गज कंपनियों ने भाग लिया।
मेले का शुभारभ्म करते हुए एच. आई. एम. टी. ग्रुप के चेयरमैन हेम सिंह बंसल ने सभी अभिलार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी को रोज़गार के अवसर प्रदान करने से ज़्यादा आज के युग में कोई और युवाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य नहीं है। पहले दिन करीब 1000 अभ्यर्थियों भिन्न भिन्न कंपनियों के इंटरव्यू में शामिल हुए।

अनेक अभ्यर्थियों को स्पॉट ऑफर मिलने से वो झूम उठे। संस्थान के समूह निदेशक प्रो.(डॉ.) सुधीर कुमार ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। कार्यकारी निदेशक डॉ. विक्रांत चौधरी ने बताया की दूसरे दिन भी करीब 25 कंपनियां भाग लेने जा रहीं हैं। इस अवसर पर निदेशक प्रबंधन अध्ययन डॉ पंकज कुमार, निदेशक फार्मेसी, डॉ. अनुज मित्तल, प्रिंसिपल लॉ, डॉ. त्रिभुवन अग्रवाल, प्रिंसिपल एजुकेशन डॉ. मनोरमा शर्मा, एडमिन अधिकारी कविता चौधरी, एचओडी आईटी, नरेंद्र उपाध्याय, प्लेसमेंट प्रमुख राजेश वाही व् अन्य फैकल्टी मेंबर्स भी उपस्थित रहें।