Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

अमिताभ कांत कमेटी: ग्रेटर नोएडा में 12 हजार फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का और खुल सकता है रास्ता

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में लगभग एक दशक से ज्यादा समय से फ्लैट खरीदार अपने फ्लैट की रजिस्ट्री करने के लिए इंतजार कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से शासन की तरफ से अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिश को लागू किया है। जिसके बाद बहुत फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता खुल गया है। इसी कड़ी में अमरपाली और गोदरेज बिल्डर ने अमिताभ कांत कमेटी का लाभ लेने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में आवेदन किया है। इस योजना में बिल्डर को कुल बकाया राशि का 25% भुगतान प्राधिकरण को किया जाता है इसके बाद प्राधिकरण की तरफ से फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री का रास्ता खोल दिया जाता है।

प्रदेश सरकार की ओर से अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिश लागू होने के बाद से ही फ्लैट खरीदारों की समस्याओं को कम करने का प्रयास ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कर रहा है। ग्रेटर नोएडा में अमरपाली परियोजनाओं में लगभग 38 हजार खरीदार फंसे हुए हैं बिल्डर के दिवालिया होने के बाद ज्यादातर परियोजनाएं बंद हो गई है अब इन्हें नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से पूरा किया जा रहा है। एनबीसीसी की ओर से करीब 10 हजार फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए प्राधिकरण के समक्ष आवेदन किया गया है ग्रेटर नोएडा में ही गोदरेज बिल्डर ने आवासीय प्रोजेक्ट के 2 हजार खरीदारों की भी रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया गया है।