Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Shor Police: बियांका का तेलुगु सिनेमा में डेब्यू, सामंथा की फिल्म ‘ शुभम’ से रखेंगे कदम

top-news

मशहूर म्यूजिक जोड़ी क्लिंटन सेरेजो और बियांका गोम्स, जो ‘शोर पुलिस’ के नाम से जानी जाती है, अब तेलुगु सिनेमा में कदम रख रही है। ये जोड़ी एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु की पहली प्रोडक्शन फिल्म ‘शुभम’ के लिए एक खास संगीत एल्बम लेकर आ रही है। फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें संगीत की अलग-अलग शैलियों को मिलाकर कुल पांच गाने तैयार किए गए हैं।

इस एल्बम में हिप-हॉप, तेलुगु रैप, आर एंड बी, रेट्रो और इलेक्ट्रॉनिक जैसे म्यूजिक स्टाइल्स को शामिल किया गया है। ‘वेलिपोव’ में कुणाल गांजावाला की आवाज है, जो एक मजेदार आर एंड बी गाना है। वहीं ‘जाग्रत’ रैप गाना है, जिसे असुर और नवाब गैंग ने गाया है। ‘अय्यो पापम’ को खुद क्लिंटन और बियांका ने गाया है, जबकि ‘जन्म जन्ममाला बंधम’ 90 के दशक के टीवी सीरियल की याद दिलाता है। ‘द क्लॉक स्ट्राइक्स 9’ एक मॉडर्न इलेक्ट्रो गाना है जिसे बियांका और जैन बॉक्सवाला ने गाया है।

क्लिंटन ने बताया कि ‘शुभम’ उनके लिए एक नया अनुभव है, क्योंकि उन्हें संगीत में अलग-अलग प्रयोग करने की आजादी मिली। बियांका का कहना है कि फिल्म के किरदारों के मूड और कहानी के अनुसार संगीत बनाना बहुत दिलचस्प रहा। यह फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और दर्शकों को एक नया संगीत अनुभव देगी।