Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में नए छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2024–25 में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बालक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नए छात्रों को तिलक लगाकर और ग्रीटिंग कार्ड देकर स्वागत किया। कॉलेज के छात्रों की तरफ से ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

इस अवसर पर राज्य स्तर पर आयोजित मैथ ओलंपियाड और विद्यालय स्तर पर आयोजित पृथ्वी दिवस प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को मेडल व प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ राजीव कुमार ने नए छात्रों को विद्यालय में मन लगाकर अध्ययन करने और तय लक्ष्य को पाने के लिए सतत प्रयत्न करने की सीख दी। साथ ही सभी नए और पहले से अध्ययनरत छात्रों को आपस में मित्रवत व्यवहार रखने की भी सीख दी।