Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में होम्योपैथी के जनक डा.हैनीमैन की 269वी जयंती मनाई

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन द्वारा अंसल गोल्फ लिंक स्थित होटल ड्वेलिंग रेजीडेंसी में होम्योपैथी के जनक डा.सी.एफ़. सेमुअल हैनीमैन का 269वाँ जन्मदिवस केक काटकर व उपस्थित चिकित्सकों का स्वागत कर बढ़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य स्थिति बैक्सन ग्रुप के सीएमडी प्रसिद्ध होमियोपैथिक चिकित्सक डा.एसपीएस बख्शी थे। उन्होंने विश्व की दूसरे नंबर की चिकित्सा पद्धति होम्योपैथी की बढ़ती लोकप्रियता को जन जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

प्रोफेसर डा. राशिद अख़्तर ने डा.हैनीमैन के जीवन व उनके योगदान के बारे में प्रकाश डाला। उपस्थित चिकित्सकों ने विभिन्न विषयों पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन वरिष्ठ होम्योपैथी चिकित्सक डा.जितेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान बैक्सन होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा.सी.पी.शर्मा , डा.शिखा गोयल, डा.ए.के.सिंह, डा.डी.एन.यादव, पूर्व डीएचओ डा.बी.के.श्रीवास्तव, डा.काथिका चट्टोपाधाया, डा.अजय भाटी व राजकीय चिकित्सा अधिकारी डा.अवनीश अग्निहोत्री आदि उपस्थित रहे।