Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

शारदा विश्वविद्यालय में नेपाली छात्रों ने मनाया नववर्ष

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय के इंटरनेशनल रिलेशन डिविजन के सहयोग से नेपाली छात्रों ने नेपाल के नववर्ष को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम में लगभग 500 नेपाली छात्रों ने कलाकार और दर्शक के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नेपाल के राजदूत डॉ शंकर प्रसाद शर्मा, विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता, प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद और इंटरनेशनल रिलेशन डिविजन के निदेशक डॉ अशोक दरियानी ने दीप जलाकर की गई।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने बताया कि नेपाली छात्रों ने नेपाली छात्रों ने गायन, नृत्य और विश्वविद्यालय में प्रदान किए गए वैश्विक मंच पर अपने व्यंजनों और संस्कृति का प्रदर्शन करके अपना दिन मनाया। इस दौरान नेपाली छात्रों ने फैशन शो, विभिन्न गानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। कार्यक्रम में नेपाली छात्रों के साथ भारतीय और अन्य देशों के छात्रों ने भरपूर आनंद लिया। ऐसे कार्यक्रमों से विभिन्न देशों की कला और संस्कृति जानने का मौका मिलता है। संस्कृति और आकांक्षाओं को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।