Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सपा गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर में जनसम्पर्क किया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

समाजवादी पार्टी गठबंधन प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने ग्रेटर नोएडा के गामा-1, गामा-2, बीटा-1, डेल्टा-3, जुनपत, बिरोंडी, बिरोंडा, एच्छर, तुगलपुर, जेपी अमन सोसायटी आदि स्थानों पर जनसंपर्क वोट मांगे। इस दौरान भाजपा नेता एवं बीटा-1 सेक्टर के आरडब्लूए महासचिव मनोज नागर ने भाजपा की सदस्यता छोड़ सपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर डॉक्टर महेंद्र नागर ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता का हक छीनकर उसका शोषण करने में लगी हुई है। भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। सरकार को जनता की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने राजनैतिक हित के लिए लोकतंत्र की हत्या कर रही है, लेकिन जनता अब सच्चाई जान चुकी है और आगामी लोकसभा चुनाव में उसे सबक सिखाने का काम करेगी और कहा कि जनता इस बार समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथ है और लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत हासिल करेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में जनता को केवल झूठे वायदे करके ठगने का काम किया है, भाजपा ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार जैसी गंभीर समस्याओं से निजात दिलाने का वादा कर सत्ता में हासिल की थी। लेकिन सरकार में आने के बाद ही आम जनता की बुनियादी समस्या देश में गंभीर रूप ले चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *