Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

गौतम बुध नगर भाजपा जिला अध्यक्ष ने बूथ और पन्ना प्रमुखों की बैठक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

भाजपा ज़िला कार्यालय पर ज़िला इकाई की बैठक ज़िला अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य वक्ता ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता रहे। बैठक में ज़िला प्रभारी प्रमोद गुप्ता ने कहा कि सभी बूथों पर पार्टी स्थापना दिवस मनाते हुए सभी वरिष्ठ कनिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को अपने बूथों पर बूथ बैठक कर भाजपा ध्वज अपने अपने बूथों के बूथ अध्यक्ष अपने घरों पर लगायेंगे और पार्टी सामग्री का वितरण बूथों पर घर घर जाकर एवं बूथों पर नमों एप पर माइक्रो डोनेसन 5, 10, 20, 50 रुपए लोगों को माइक्रो डोनेशन कराना है। सभी लोगों को सामाजिक समीकरण करते हुए सभी समाज के लोगों को जोड़ना है। महिला मोर्चा मंडल स्तर पर सम्मेलन होंगे।

जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी ने कहा कि 10,11,12 को शक्ति केन्द्र सम्मेलन 148 शक्ति केन्द्रो पर पन्ना प्रमुख बैठक में पार्टी संगठन के जनप्रितिनिधि बैठकों में जाकर बैठक करेंगे। चुनाव की एक बड़ी कड़ी बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख है हम सभी को वोट प्रतिशत बढ़ाते हुए भाजपा प्रत्याशी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद डॉक्टर महेश शर्मा को जिताना है इस अवसर पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय मंत्री बिजेंद्र नागर, बिजेंद्र प्रमुख, जिला उपाध्यक्ष सेवानन्द शर्मा, पवन रावल, सतेंद्र नागर, पवन नागर, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, राकेश राणा, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, जगभूषण गर्ग, रवि जिन्दल, राहुल पंडित, अर्पित तिवारी, रजनी तोमर, इन्द्र नागर, विजय रावल, अजीत मुखिया, जितेन्द्र भाटी, डॉक्टर संगीता रावल आदि कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।