Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Noida: भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता से नोएडा के रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग को बड़ी राहत

top-news

Noida: भारत और यूनाइटेड किंगडम (यूके) के बीच हुआ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) नोएडा के रेडीमेड गारमेंट्स उद्योग के लिए खुशखबरी लेकर आया है। इस समझौते के तहत यूके में गारमेंट्स के निर्यात पर लगने वाला 9.6 से 12 प्रतिशत तक का कस्टम ड्यूटी पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इससे नोएडा के निर्यातकों को लागत कम करने और अधिक प्रतिस्पर्धी बनने में मदद मिलेगी, जिससे उनका निर्यात बढ़ने की पूरी उम्मीद है।

नोएडा उत्तर प्रदेश का तेजी से बढ़ता शहर है, जहां सैकड़ों गारमेंट्स इकाइयां सक्रिय हैं। ये इकाइयां बड़ी मात्रा में यूके सहित अन्य यूरोपीय देशों को निर्यात करती हैं। पहले अधिक कस्टम ड्यूटी के कारण इन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस कर छूट से उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिलेगा।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव बंसल ने कहा कि यह समझौता नोएडा के लिए गेम-चेंजर साबित होगा। उन्होंने बताया कि अगले दो वर्षों में यूके को होने वाला निर्यात 20-25 प्रतिशत तक बढ़ सकता है। वहीं, उद्यमी दीप भूटानी का मानना है कि निर्यात लगभग दोगुना हो जाएगा और नई इकाइयां स्थापित होंगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।