Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

यमुना प्राधिकरण में जल्द ही बनेगा शहर का सबसे बड़ा सेंट्रल पार्क

top-news

ग्रेटर नोएडा।

यमुना प्राधिकरण में जल्द ही बनाया जाएगा 14 एकड़ में शहर का सबसे बड़ा सेंट्रल पार्क। साथ ही साथ पहले से विकसित 63 पार्को की दशा को ठीक करने के लिए झुले लगाने के कार्य को किया गया शुरू। इस वित्तीय वर्ष सरकार नें पार्को की रखवाली और सौंदर्यीकरण और हरियाली के लिए उद्यान विभाग के बजट के पीछले वर्ष के मुकाबले दोगूना यानी कि 75.23 करोड़ कर दिया है। जिसके बाद यमुना प्राधिकरण के आवासीय सेक्टर-20 में 14 एकड़ में सबसे बड़े सेंट्रल पार्क को बनाने की तैयारी की जा रही है और साथ ही साथ पहले से विकसित 63 पार्को के मरम्मत का कार्य यानि कि झुले लगाना और बाउंडरी वॉल बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

नए सेंट्रल पार्क के शिलान्यास के लिए ब्लॉक में जगह चिह्नित कर इसका लेआउट भी तैयार कर लिया गया है। गौरतलब है कि नोएडा एयरपोर्ट पर आने वाले सितंबर महीने से प्रस्तावित उड़ान शुरू कर दी जाएगी। जिस्से ये कयास लगाया जा रहा है कि उड़ान शुरू होने के बाद ही यीडा सीटी के आवासीय सेक्टरों में बसावट शुरू हो जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण में रोजमरा की सुविधाओं के साथ पार्को को विकसित करने का काम शुरू कर दिया है। आंकड़ो के मुताबिक सेक्टर-18 और 20 में अब तक लगभग 16,800 आवंटियों को कम्पलीशन सर्टिफिकेट जारी किए जा चुके है। लोगो की जरूरतों के ध्यान में रखते हुए, सेक्टर-18, 20 और 22 डी सहित और भी दूसरे सेक्टरों में 37 नए पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। और सेक्टर-20 के ब्लॉक- बी में 14 एकड़ में शहर का सबसे बडा सेंट्रल पार्क विकसित करने की तैयारी की जा रही हैं।