Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

जिले की स्टेटिक सर्विलेंस टीम ने दो दिन में 21.58 लाख जब्त किया, चुनाव में प्रयोग होने की थी आशंका

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

जिला प्रशासन की स्टेटिक सर्विलांस टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम ने पिछले दो दिनों में अलग-अलग स्थानो से 21.58 लाख रुपए जब्त किए हैं पैसों को कार में लेकर जाया जा रहा था। चुनाव में प्रयोग करने की आशंका पर टीम ने धनराशि को जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग ने मामलों में जांच शुरू कर दी है जिन लोगों से पैसा बरामद हुआ है उनसे साक्षी मांगे गए हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 9:00 बजे स्टेटिक सर्विलांस टीम दादरी विधानसभा के बदलपुर कोतवाली क्षेत्र में गाजियाबाद बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी टीम ने क्रेटा कार से 10 लाख रुपए नगद बरामद किये। कार सवार लोगों से नगदी के बारे में साक्षी मांगे गए लेकिन संतोष जनक जवाब नहीं दे सके। उन्होंने अस्पताल का पैसा होने का दावा किया। पर्याप्त साक्षी नहीं मिलने पर टीम ने नगदी जब्त करने की कार्रवाई की। वहीं सोमवार की दोपहर करीब 3:45 बजे एसएसटी टीम ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के सिरसा टोल प्लाजा पर जांच कर रही थी दिल्ली नंबर की कार से 11.58 लाख बरामद हुए। कार पहलादपुर बदरपुर निवासी राकेश कुमार की है उनसे पैसे के बारे में पूछा गया लेकिन जवाब नहीं दे सके। चुनाव में प्रयोग होने की आशंका पर पैसा जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *