Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सपा प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने दाखिल किया नामांकन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

सपा एवं आईएनडीआईए गठबंधन के प्रत्याशी डॉ महेंद्र नागर ने सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में आईएनडीआईए गठबंधन की लहर चल रही है। भाजपा की जनविरोधी नीति और तानाशाही के चलते आज देश एवं प्रदेश बदहाल स्थिति में पहुँच गया है। दिनों-दिन बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ता भ्रष्टाचार भाजपा सरकार की असफलता है। जिसके चलते जनता भाजपा से त्रस्त है जनता अब देश में बदलाव चाहती है।

इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुधीर भाटी ने कहा कि समाजवादी और आईएनडीआईए गठबंधन से भाजपा बुरी तरह से घबराई हुई है और आगामी लोकसभा गौतमबुद्धनगर पर समाजवादी पार्टी की ऐतिहासिक जीत होने जा रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी, पूर्व विधायक बंशी पहाड़िया, वरिष्ठ अधिवक्ता रामसरन नागर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *