Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● बारिश में जलभराव पर सिर्फ प्राधिकरण नहीं, नागरिकों की भी है बराबर जिम्मेदारी ● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शारदा विश्वविद्यालय में योगोत्सव का हुआ आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में योगोत्सव का आयोजन मोरार जी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा और आयुष मंत्रालय के सौजन्य से किया गया। शारदा स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें 1500 से अधिक छात्र और फैकल्टी ने विभिन्न योग के आसन किए। विदेशी छात्रों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाईके गुप्ता ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अभ्यास किए जाने वाले कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास कराया गया। इस प्रोटोकॉल के अभ्यास के अतिरिक्त योग सम्बन्धित अन्य गतिविधियों विश्वविद्यालय में संचालित की जाएंगी। इन गतिविधियों में प्रमुख रूप से योग व्याख्यान, विविध योग क्रियाओं का प्रदर्शन एवं चेयर योग सेशन का भी आयोजन किया गया। योग के माध्यम से लोगों के बीच वैश्विक समन्वय को मजबूत करना है। योगाभ्यास के माध्यम से लोगों को शारीरिक और मानसिक रोगों और उनके समाधान के बारे में जागरूक करना है।

विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा ने कहा कि लोगों को योग के अद्भुत स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताना योग के माध्यम से लोगों के अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से लोगों को जोड़ना। योगाभ्यास द्वारा लोगों को प्रकृति से जोड़ना है। लोगों को योग के माध्यम से मध्यस्थता की आदत डालना। योग के समग्र लाभों की ओर दुनिया भर के लोगों का ध्यान आकर्षित करना। व्यस्त कार्यक्रम से स्वास्थ्य के लिए एक दिन बिताने के लिए समुदायों को एक साथ लाना है।
इस दौरान प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, डीन रिसर्च डॉ भुवनेश कुमार, डॉ अन्विति गुप्ता, डॉ मोहित साहनी, डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार, डॉ कपिल पांडला आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *