Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

स्वदेशी जागरण मंच जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाएगा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

स्वदेशी जागरण मंच गौतम बुद्ध नगर की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें मंच के अखिल भारतीय अधिकारी डॉ राजीव कुमार राजीव का उद्बोधन हुआ । डॉ राजीव जी द्वारा स्वावलंबी भारत अभियान के लिए निधि संग्रह एवं संगठन के विस्तार को लेकर आने वाले दिनों में कार्यक्रमों पर चर्चा की एवं वर्तमान में राष्ट्रवाद एवं स्वदेशी की भूमिका पर भी प्रकाश डाला। बैठक में आगामी दिनों में गौतम बुद्ध नगर जिले में दो स्वावलंबन केंद्र खोलने पर भी चर्चा हुई, बैठक में मेरठ प्रांत के विचार विभाग प्रमुख आलोक चौहान ने भी अपने विचार रखें।

गौतम बुद्ध नगर जिला सयोजक मनोज पारीक ने बताया की संगठन आने वाले आम चुनाव में गौतम बुद्ध नगर जिले में मतदाता जन जागरण अभियान चलाएगा इस क्रम मे संगठन के कार्यकर्ता विभिन्न सोसाइटियों में एवं जनसंपर्क के द्वारा नुक्कड़ सभाएं करके मतदाताओं में जन जागरूकता अभियान चलाकर उन्हें अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करेगे। बैठक में गिरीश कोटनाला, महिला सयोजक मनोज शर्मा, सह संयोजक देवी सिंह, महनगर सयोजक दुष्यंत कुमार, मयंक, शिवकुमार, राजीव ठाकुर,वंदना, सीमा, पूर्णिमा, मीनाक्षी एवं विभिन्न संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।