Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

होली मिलन समारोह में करप्शन फ्री इंडिया ने किया जल बचाने का आह्वान

top-news

कासना।

ग्रेटर नोएडा के कासना स्थित करप्शन फ्री इंडिया संगठन कार्यालय पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया जिसमें गुलाल व चंदन से होली मनाकर जल बचाने का आह्वान किया गया।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय व आलोक नागर ने बताया कि होली का त्यौहार आपसी प्रेम व सौहार्द का प्रतीक है। सभी को होली का त्यौहार आपसी प्रेमभाव में गुलाल व फूलो से मनाना चाहिए। प्रवीण भारतीय ने बताया कि होली के त्यौहार पर पानी की बर्बादी से बचना चाहिए तथा चंदन का टीका लगाकर व गले मिलकर त्यौहार मनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि आज कासना स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने चंदन का टीका लगाकर फूलों से होली मनाई तथा शपथ ली कि पानी की बर्बादी नही करेगे तथा जल बचाने के लिए लोगो को जागरूक करेंगे।

इस दौरान मास्टर दिनेश नागर, दीपक शर्मा, बलराज हूंण, प्रेमराज भाटी, प्रेम प्रधान, राकेश नागर, कुलबीर भाटी, गौरव भाटी, रवि भाटी, श्रवण नागर, यतेंद्र नागर, शिव कुमार कसाना, रिंकू बैंसला, साहिल, राम नागर, टीटू, पिंटू मास्टर, प्रताप नागर, अजय नागर व बिल्लू आदि लोग मौजूद रहे।