Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा शारदा विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेनो के नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में होली मिलन समारोह आयोजन किया गया। जहां पर सभी ने एक-दुसरे को अबीर लगा कर पर्व की बधाई दी। समारोह में गीत-संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर समारोह में गीत-संगीत की धुन पर छात्रों और स्टॉफ ने जमकर डांस किया।

विश्वविद्यालय के डायरेक्टर पीआर डॉ अजीत कुमार ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। हमें केमिकल फ्री रंगों के साथ होली खेलनी चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता । यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। कहा कि होली अहंकार पर करुणा प्रेम के जीत का प्रतीक है। होली एक ऐसा पर्व है कि गिले शिकवे भूल कर लोग एक-दूसरे से गले मिलते है। समारोह में शामिल फैकल्टी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

इस दौरान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ सिबाराम खारा, प्रो वाइस चांसलर डॉ परमानंद, रजिस्ट्रार विवेक गुप्ता समेत विभिन्न विभागों के एचओडी और डीन मौजूद रहे।