Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन

top-news

Greater Noida: गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट के नेतृत्व में बुधवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया की तैयारी करना और सभी संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में और अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीना व मुख्यालय अजय कुमार के पर्यवेक्षण में यह ड्रिल आयोजित हुई। इस ड्रिल का नेतृत्व डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान ने किया।

यह मॉक ड्रिल शाम 6 बजे शुरू हुई, जिसमें एक काल्पनिक आपदा की स्थिति को तैयार कर उससे निपटने की प्रक्रिया का अभ्यास किया गया। शाम 7:01 बजे से रात 8 बजे तक ब्लैकआउट किया गया, जिसमें एयरपोर्ट और आसपास के गाँवों — किशोरपुर, बनवारीवास, नगला जहानू, कुरैब, दयानतपुर, साबोता, रन्हैरा और नगला भावला में बिजली बंद कर दी गई। इस अभ्यास में जिला प्रशासन, पुलिस, यीडा, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग और आपदा प्रबंधन टीम ने मिलकर भाग लिया।

ड्रिल में उपजिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह, यीडा के दुर्गेश सिंह, तहसीलदार जेवर, अपर पुलिस उपायुक्त एयरपोर्ट मनीष कुमार मिश्र, सहायक पुलिस आयुक्त सार्थक सैंगर, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सर्वेश जिया और एयरपोर्ट प्रशासन के अधिकारी शामिल रहे। मनीष कुमार मिश्र ने बताया कि इस तरह की मॉक ड्रिल से आपदाओं के समय जान-माल की हानि को कम किया जा सकता है। ड्रिल के बाद सभी प्रतिभागियों ने अपने सुझाव साझा किए ताकि भविष्य में इस अभ्यास को और बेहतर बनाया जा सके।