Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

पोस्टर-बैनर के खिलाफ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने चलाया अभियान, पूरे शहर में की कार्रवाई – ओएसडी विशु राजा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने शनिवार को शहर भर में अवैध पोस्टर-बैनर के खिलाफ अभियान चलाया। प्राधिकरण की पांच टीमें जेसीबी और डंपर लेकर शहर भर में घूमींऔर जहां भी अवैध रूप से पोस्टर-बैनर दिखे, उन्हें हटाते हुए जब्त कर लिया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर चलाई गई इस अभियान में बड़े पैमाने पर अवैध पोस्टर बैनर जब्त किए गए। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि ओएसडी विशु राजा के नेतृत्व में अर्बन सर्विसेज विभाग के अतिक्रमण हटाओ दस्ते की पांच टीमों ने सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट, आसपास के अन्य सरकारी दफ्तरों, सार्वजनिक स्थान, कासना , 130 मीटर रोड, ग्रेटर नोएडा वेस्ट के विभिन्न स्थानों पर यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अवैध रूप से पोस्टर-बैनर लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई में मैनेजर प्रशांत समाधिया, अजय शुक्ला, चंद्रदीप सिंह व अन्य सुपरवाइजर भी अपनी टीम के साथ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *