Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

वर्षों के इंतजार के बाद, मलिकाना हक मिलने पर बोले धन्यवाद सीईओ एनजी रवि कुमार

top-news

  • सीनियर सिटीजन सोसाइटी व मिग्सन अल्टिमो में फ्लैटों की रजिस्ट्री जारी
  • मुख्यमंत्री, ग्रेनो प्राधिकरण व चेयरमैन के प्रति फ्लैट खरीदारों ने जताया आभार

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

जब नौकरी में थे तभी मैंने फ्लैट खरीदा था। 25 साल से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहे थे। हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे। अब यह मौका आया है। मुझेे बहुत खुशी हो रही है। उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आईडीसी मनोज कुमार सिंह, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार और सोसाइटी के प्रतिनिधियों की वजह से आज यह मौका आया है। यह उदगार है सीनियर सिटीजन सोसाइटी के उन 845 खरीदारों का, जो 25 साल पहले फ्लैट तो खरीद लिए, लेकिन रजिस्ट्री न होने की वजह से मालिकाना हक नहीं पा रहे थे। यही स्थिति सेक्टर ओमीक्रॉन थ्री स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी के लगभग 800 फ्लैट खरीदारों का भी है। रजिस्ट्री शुरू होने की खुशी उनके चेहरे पर दिख रही है।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर आईडीसी मनोज कुमार सिंह की पहल और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीइओ एनजी रवि कुमार के प्रयासों से न सिर्फ सीनियर सिटीजन सोसाइटी, बल्कि मिग्सन अल्टिमो जैसे कई प्रोजेक्टों के फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री षुरू हो चुकी है। इससे ग्रेटर नोएडा में ही हजारों फ्लैट खरीदारों को अपना मालिकाना हक मिल सकेगा। इस पहल से इन सोसाइटियों के लोग गदगद हैं। उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। शुक्रवार को सीनियर सिटीजन सोसाइटी व मिग्सन अल्टिमो के कई फ्लैट खरीदारों से बातचीत की गई। उन्होंने अपने शब्दों में खुशी जाहिर की।

1. मैंने 21 साल पहले घर खरीदा था। अब तक रजिस्ट्री अटकी हुई थी। आज यह मौका आया है। मेरे फ्लैट की अब रजिस्ट्री हो रही है। मेरे लिए आज का दिन जिंदगी से सबसे बड़ा दिन है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आईडीसी मनोज कुमार सिंह और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीइओ एनजी रवि कुमार व सीनियर सिटीजन सोसाइटी के प्रतिनिधियों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
राजेंद्र प्रसाद सिन्हा, निवासी सीनियर सिटीजन सोसाइटी

2. मैंने 2001 में फ्लैट खरीदा था। तभी से रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहा था। मेरे फ्लैट की अब रजिस्ट्री हो रही है। यह मौका दिलाने के लिए प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने बहुत प्रयास किए हैैं। हम सभी का दिल से आभार व्यक्त करते हैं।
डॉ कैलाश चंद्र तिवारी, निवासी सीनियर सिटीजन सोसाइटी

3. मैं इस सोसाइटी में 21 साल से रह रहा हूं। तभी से अपने फ्लैट की रजिस्ट्री होने का इंतजार कर रहा था। हम तो उम्मीद छोड़ चुके थे। अब यह अवसर आ गया है। इसे हमें मालिकाना हक भी मिला है और अब हमारे फ्लैट की वैल्यू भी बढ़ गई है।
देवेंद्र, निवासी सीनियर सिटीजन सोसाइटी

4. हमने उम्मीद छोड़ दी थी कि कभी हमारे फ्लैट की भी रजिस्ट्री होगी, लेकिन मुख्यमंत्री, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और सोसाइटी के प्रतिनिधियों की वजह से आज यह दिन आया है। अपना फ्लैट होने के बावजूद हमें बैंक से लोन नहीं मिल पा रहा था। अब लोन भी मिलेगा और प्रॉपर्टी की वैल्यू भी बढ़ेगी।
एस के मेहता, निवासी सीनियर सिटीजन सोसाइटी

5. इस सोसाइटी की पहली रजिस्ट्री मेरे नाम पर हुई है। मुझे बहुत खुशी हो रही है। दो साल से फ्लैट में रह रहे थे, लेकिन रजिस्ट्री नहीं होने से लगता ही नहीं था कि ये अपना फ्लैट है।
मोनिका राय, निवासी मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी

6. मैं यहां तीन साल से रह रही हूं, लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो रही थी। डर लगा रहता था। आज सीएम योगी आदित्यनाथ और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन व सीईओ की वजह से हमारे फ्लैट की रजिस्ट्री हो रही है।
रेणुका चौधरी, निवासी मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी

7. फ्लैट की रजिस्ट्री होने की बहुत खुशी है। ऐसा लग रहा है कि आज ही फ्लैट खरीदा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से यह खुशी नसीब हुई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी बहुत सहयोग किया। सभी का धन्यवाद
रजनीश कौर, निवासी मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी
8. आज मेरा जिंदगी का सबसे बड़ा दिन है। एक नौकरीपेशा के लिए अपने लिए एक घर खरीदना बहुत बड़ी बात होती है, लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री अटकने से हमेशा चिंत बनी रहती थी। अब जाकर हमें मालिकाना हक मिल सका है।
रविंद्र सिंह यादव, निवासी मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *