Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

शारदा विश्वविद्यालय की टीमों ने मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित इंटरनेशनल स्टूडेंट रिसर्च कन्वेंशन प्रतियोगिता में जीते 2 पुरस्कार

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

यूपी में किसी विश्वविद्यालय ने नही किया जो शारदा विश्वविद्यालय की टीमों ने कर दिखाया। यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई में एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के सहयोग से आयोजित इंटरनेशनल स्टूडेंट रिसर्च कन्वेंशन प्रतियोगिता अन्वेषण में विभिन्न वर्ग में दूसरा और तीसरा पुरस्कार अपने नाम किया। प्रदेश की पहला विश्वविद्यालय बना जिसने ये कारनामा कर दिखाया।

विश्वविद्यालय के एसोसिएट डीन रिसर्च डॉ मोहित साहिनी ने बताया कि प्रतियोगिता में 5 जोन से 90 टीमों ने भाग लिया। एक जोन से 18 टीमों को शामिल किया गया। यह 3 स्तरीय प्रतियोगिता है। पहला चरण में विश्वविद्यालय को स्वयं एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। कृषि विज्ञान, बुनियादी विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य विज्ञान, सामाजिक विज्ञान समेत 6 श्रेणियों में बांटा गया। फिर जोनल स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई पूरे जोनल प्रतियोगिता का विजेता अंतरराष्ट्रीय स्तर के शोध सम्मेलन में शामिल किया। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन मुंबई विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया और 2 श्रेणियों में शारदा विश्वविद्यालय की टीमों ने पुरस्कार जीते। कृषि विज्ञान में विश्वविद्यालय की टीम ने तीसरा पुरस्कार 25,000 रुपये और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में विश्वविद्यालय की टीम ने दूसरा पुरस्कार 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार जीता।