Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेनो को और बेहतर बनाने के लिए प्राधिकरण ने सीआरआरआई के साथ किया एमओयू

top-news

  • सीआरआरआई की नई तकनीकों से सड़कों की गुणवत्ता सुधारने में मिलेगी मदद
  • वेस्ट मैटेरियल की टाइल्स से फुटपाथ बनाने समेत कई योजनाओं पर होगा काम

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

आधुनिक तकनीक के जरिए ग्रेटर नोएडा में सड़कों के निर्माण में और पारदर्शिता तथा गुणवत्ता बढ़ाने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) दिल्ली के साथ एमओयू साइन कर लिया है। प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग और सीआरआरआई दिल्ली की प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ अंबिका बहल ने हस्ताक्षरित एमओयू का आदान-प्रदान किया। सीआरआरआई ग्रेटर नोएडा में वेस्ट मैटेरियल से बनी टाइल्स का फुटपाथ बनाने समेत कई अन्य कार्यों में भी सहयोग करेगा।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर विकास कार्यों में आधुनिक तकनीकों की मदद से गुणवत्ता सुधारने के लिए सीआरआरआई के साथ सोमवार को एमओयू साइन कर लिया गया है। सीआरआरआई की तकनीकी सहायता से ग्रेटर नोएडा में सड़कों के निर्माण में पारदर्शिता तथा गुणवत्ता और बढा़ने में मदद मिलेगी। साथ ही वेस्ट मैटेरियल से बनी पेवर ब्लॉक टाइल्स का इस्तेमाल कर फुटपाथ बनाने में भी सहयोग करेगा। इससे पहले ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ मेधा रूपम और एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग व परियोजना विभाग की टीम सीआरआरआई परिसर में जाकर तकनीकों का अध्ययन कर चुकी है। एमओयू के दौरान सीआरआरआई से मिलने वाली सेवाओं पर भी चर्चा की गई। एमओयू होने से सीआरआरआई ग्रेटर नोएडा में सड़कों को ईको फ्रेंडली बनाने, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने, सड़कों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर अपनी कंसल्टेंसी देगा। प्राधिकरण ग्रेटर नोएडा में फुटपाथ बनाने के लिए पॉलिथीन व अन्य कंस्ट्रक्शन वेस्ट मैटेरियल से तैयार पेवर ब्लॉक टाइल्स का भी इस्तेमाल करेगा।

प्राधिकरण सीआरआरआई को वेस्ट मैटेरियल देगा, जिसके एवज में केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान ग्रेटर नोएडा को सस्ती दरों पर पेवर ब्लॉक टाइल्स उपलब्ध कराएगा। इसका इस्तेमाल ग्रेटर नोएडा में सड़कों के किनारे फुटपाथ बनाने में किया जाएगा। पेवर ब्लॉक टाइल्स वेस्ट मैटेरियल से बनेंगी। ये पेवर ब्लॉक टाइल्स पर्यावरण के लिए भी अनुकूल होंगी। इसकी दरें कम होने से पैसोें की बचत भी होगी। ये टाइल्स लंबे समय तक चलेंगी। इनके रखरखाव पर भी बहुत कम खर्च होगा। इस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के वरिष्ठ प्रबंधक आरए गौतम, राजेश गौतम के अलावा सीआरआरआई की टीम के अधिकारीगण मौजूद रहे।