Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

08 मार्च को सिटी पार्क में होगा ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज, थीम पुष्प डहेलिया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में ’पुष्पोत्सव 2024’ का आगाज आगामी 08 मार्च को सम्राट मिहिर भोज पार्क में होगा।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि प्राधिकरण सिटी पार्क में फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के सहयोग से इस पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन कर रहा है। ग्रेटर नोएडा के निवासियों को इस बसंती मौसम में फूलों की तमाम प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इस डहेलिया को थीम पुष्प बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर आयोजित होने जा रहे पुष्प प्रदर्शनी में फूलों की खेेती, विशेषज्ञों से तैयार पुष्प डिजाइन, लैंड स्केपिंग, गमलों एवं स्पाॅट गार्डन की सजावट आदि देखने को मिलेगी।

तीनों दिन तक लाइव गीत-संगीत और नृत्य-कला के कार्यक्रम होंगे। पुष्प प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए प्रवेश निशुल्क रहेगा। स्कूली छात्रों और आम नागरिकों के लिए कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है। मेंहदी व रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी। ’पुष्पोत्सव 2024’ के अंतिम दिन 10 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।