Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

बोड़ाकी तक चलेगी मेट्रो, योगी आदित्यनाथ कैबिनेट की लगी मुहर

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर के लिए बड़ी घोषणा कर दी। अब नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के जैतपुरा डिपो तक चलने वाली मेट्रो बोड़ाकी तक दौड़ेगी। लगभग 2.6 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड ट्रैक पर जुनपत से बोड़ाकी के बीच 2 नए स्टेशन होंगे। योगी सरकार ने कैबिनेट बैठक में मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस रूट के बनने से दादरी और बोड़ाकी के आसपास से नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों यात्रियों को फायदा मिलेगा।

प्रदेश सरकार ने मेट्रो कॉरिडोर के विस्तार मुहर लगा दी है। मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब परियोजना के तहत एक्वा लाइन के विस्तार के लिए 416.34 करोड़ के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस विस्तार से दादरी, ग्रेनो और नोएडा से दिल्ली तक के लिए मेट्रो की सीधी कनेक्टिविटी होगी। अभी दादरी के लोग घूमकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा जाते हैं, लेकिन अब इस से दादरी की समस्या का कुछ हद तक समाधान होगा।