Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

IVPL: छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने मुंबई चैंपियंस को 58 रन से हराया

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग के पहले सीजन का सातवां मुकाबला सोमवार शाम छत्तीसगढ़ वॉरियर्स और मुंबई चैंपियंस के बीच खेला गया। यह मुकाबला ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हुआ। छत्तीसगढ़ ने मुंबई की टीम को 58 रन से मात दी। मुकाबले में पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में छत्तीसगढ़ वॉरियर्स ने 8 विकेट खोकर 231 रन बनाए। जतिन सक्सेना, सौरभ तिवारी और अशगर अफगान ने बेहतरीन पारियां खेलीं। जवाब में मुंबई चैंपियंस की टीम 9 विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। मुंबई ने यह मुकाबला 58 रन से गंवा दिया है। जतिन सक्सेना ने 19 गेंद पर 57 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

बोर्ड फॉर वेटरन क्रिकेट इन इंडिया (BVCI) द्वारा आयोजित और 100 स्पोर्ट्स द्वारा मैनेज किए जा रहे इस टूर्नामेंट में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस मुकाबले में भी छत्तीसगढ़ के बल्लेबाजों के अलावा शादाब जकाती, मिलिंडा सिरीवरदन और कलीम खान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

100 स्पोर्ट्स के फाउंडर रवींद्र भाटी ने कहा, “आईवीपीएल के इस सीजन में कई रोमांचक मुकाबले देखकर काफी अच्छा लग रहा है। मैचों को देखकर फैंस का उत्साह भी बढ़ता जा रहा है और खिलाड़ी भी इसमें बढ़–चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। आईवीपीएल में एक मुकाबला सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं है बल्कि यह एक प्लेटफॉर्म है जहां खिलाड़ी अपना खेल के प्रति पैशन दिखा सकते हैं।