Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में पानी सप्लाई में आए दिन समस्या, एक ही फर्म से कार्य करने की क्या है मजबूरी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा में जल की समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं आए दिन सेक्टर वासियों को जल आपूर्ति की समस्या से दो-चार होना पड़ता है। लेकिन ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण है कि इस समस्या की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है सालों से एक ही ठेकेदार से कार्य कराया जा रहा है प्राधिकरण के अधिकारियों की ऐसी क्या मजबूरी है कि वह ठेकेदार को नहीं बदल पा रहे हैं।

लगभग 5 वर्ष से ज्यादा समय से नहीं हुआ है कोई टेंडर

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग में पानी की सप्लाई के लिए 2018 से एक ही ठेकेदार फर्म से कार्य कराया जा रहा है। हर वर्ष इस टेंडर में वेरिएशन किया जा रहा है क्या कोई और फर्म नहीं है जो इस कार्य को कर सके, रोजाना शहर वासियों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। लेकिन फिर भी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी नहीं जाग रहे हैं।

हाल ही में जल विभाग में टेंडर निकाले गए थे लेकिन काफी समय होने के बाद भी उन्हें अभी तक खोला नहीं गया है। प्राधिकरण के सीनियर अधिकारियों को इसकी जांच करानी चाहिए। शहर वासियों को साफ पानी देना प्राधिकरण की जिम्मेदारी है।