Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

IVPL: यूपी वॉरियर्स ने रेड कार्पेट दिल्ली को हराया, गुणारत्ने की शतकीय पारी हुई खराब

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग (IVPL) के पहले सीजन का पांचवां मुकाबला रविवार रात यूपी वॉरियर्स और रेड कार्पेट दिल्ली के बीच खेला गया। यूपी ने अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए दिल्ली को 29 रन से हराया। यह मुकाबला शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्रेटर नोएडा में खेला गया। यूपी के लिए इस मुकाबले में अंशुल कपूर और पवन नेगी ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली। वहीं वीवीआईपी यूपी के कप्तान सुरेश रैना ने 21 गेंदों पर शानदार 34 रन बनाए। इसकी बदौलत यूपी की टीम ने पहले खेलते हुए 3 विकेट खोकर 220 रन का स्कोर खड़ा किया।

जवाब में यूपी के गेंदबाजों ने रेड कार्पेट दिल्ली को 191 के स्कोर पर रोका। अंशुल कपूर ने 38 गेंद पर 63 रन और नेगी ने 43 गेंद पर 69 रन की पारी खेली। रेड कार्पेट को आखिरी ओवर में 35 रन चाहिए थे। लेकिन बने सिर्फ पांच रन और दिल्ली 29 रन से मैच हार गई। पवन नेगी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वीवीआईपी उत्तर प्रदेश को तेज तर्रार शुरुआत मिली और पहले ओवर में ही 20 रन बन गए। भानु सेठ ने 11 गेंद पर 31 रन बनाए। इसके बाद अंशुल कपूर और पवन नेगी ने 13 ओवर में टीम का स्कोर 130 तक पहुंचाया।

रैना ने कई शानदार बाउंड्रीज लगाई और 21 गेंद पर तेजतर्रार 34 रन बनाए। इसकी बदौलत यूपी का स्कोर 220 तक पहुंचा। 221 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड कार्पेट दिल्ली ने कप्तान गिब्स और रिचर्ड लेवी का विकेट जल्दी गंवा दिया। लेकिन असेला गुणारत्ने ने 55 गेंदों पर शानदार 106 रन बनाए। वह अपनी टीम के लिए मैच नहीं जीत पाए मगर दिल जरूर जीता। एश्ले नर्स ने भी 16 गेंद पर 32 रन की पारी खेली लेकिन वह और गुणारत्ने टीम को जीत नहीं दिला पाए।

इस जीत के साथ यूपी वॉरियर्स ने अपना विनिंग मोमेंटम बरकरार रखा है। टीम लगातार दो जीत के बाद सोमवार को तीसरे मुकाबले में तेलंगाना टाइगर्स का सामना करेगी। वहीं रेड कार्पेट दिल्ली मंगलवार को मुंबई चैंपियंस का सामना करेगी।