Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

दादरी नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण फैसले

top-news

दादरी। कपिल चौधरी

शुक्रवार को दादरी नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक हुई जिसमें अध्यक्ष गीता पंडित और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला समेत सभी सभासदों की मौजूदगी में बोर्ड बैठक में अहम फैसले लिए गए। जैसे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण, प्रकाश अवस्था को दुरुस्त करने की समेत कई बड़े फसलों को बोर्ड बैठक में मंजूरी मिल गई है और इनके निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू हो जाएंगे।

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण के लिए बिसाडा गांव में खसरा संख्या 2311 को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने का प्रस्ताव पास किया है। रेलवे रोड पर खेल का मैदान, आम का रोड पर पानी की टंकी आदि कार्यों पर सहमति बनी है।

दादरी बाईपास पर छठ पूजा स्थल का निर्माण करने, साप्ताहिक बाजार लगाने के लिए सालाना किराया 6 लाख निर्धारित किया गया है। वार्ड संख्या 4, 9 और 10 में पार्क का निर्माण, वार्ड संख्या 17 के कब्रिस्तान का सौंदर्य करण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। साथ एक बड़ा कदम उठाया गया है दादरी में बढ़ रही बंदरों की संख्या को सीमित करने के लिए बंदर पकड़वाने के लिए भी ठेका छोड़ा जाएगा।

सभासदों के प्रस्ताव पर नगर में पुरानी लाइटों को हटाकर नई लाइट लगाने, नगर पालिका कार्यालय स्टाफ को वर्दी देने, वित्त आयोग की निधि से होने वाली धनराशि से ठेकेदारों के बकाया बिल का भुगतान एवं कर्मचारियों के बकाया वेतन पेंशन के लिए भुगतान करने को मंजूरी दी गई।