Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में गंदे पानी से लोग परेशान, बदबू के कारण रोजमर्रा के काम प्रभावित ● नोएडा में श्री सनातन धर्म रामलीला का भव्य शुभारंभ, गणेश वंदना और माता गौरा की स्तुति से गूंजा परिसर ● ग्रेटर नोएडा के निक्की हत्याकांड में आरोपी पति विपिन भाटी को जमानत, हाईकोर्ट ने कही ये बात ● यूपी बोर्ड डेटशीट 2027: 5 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जारी हुआ टाइमटेबल ● सीजेआई के इस्तीफे की मांग पर सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखें ● ग्रेटर नोएडा की दो सोसायटियों की बिजली कटने का खतरा, 1700 परिवारों की बढ़ी चिंता ● नोएडा में मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिला सशक्तिकरण रैली, 500 छात्राओं ने लिया हिस्सा ● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में जल्द चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

top-news

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही औद्योगिक सेक्टरों में अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान शुरू करेगा। इस संबंध में प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और इंडियन एंट्रेप्रिन्योर एसोसिएशन के साथ बैठक के दौरान परियोजना विभाग को जरूरी निर्देश दिए। बैठक में उद्यमियों ने सड़कों पर अतिक्रमण और अन्य समस्याएं प्रमुखता से रखीं, जिस पर अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया।

एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने महाप्रबंधक परियोजना ए.के. सिंह को अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाने को कहा है। साथ ही, औद्योगिक क्षेत्रों में सड़कों पर लग रही वीकली मार्केट के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सड़कों पर स्ट्रीट लाइट की कमी से हो रहे अंधेरे की समस्या पर भी अधिकारियों ने जल्द समाधान देने का भरोसा दिलाया है।

बैठक में लोकल ट्रांसपोर्ट की कमी को लेकर उद्यमियों ने चिंता जताई, जिस पर एसीईओ ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में 100 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके अलावा, औद्योगिक क्षेत्रों में फैसिलिटी प्लॉट पर क्योस्क और शौचालय की सुविधा देने और पानी के बिल से जुड़ी समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन भी दिया गया। बैठक में कई अधिकारी और उद्यमी प्रतिनिधि मौजूद रहे।