Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेनो प्राधिकरण ने 23 कार्यों के लिए 85 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टरों व गांवों में मरम्मत व रखरखाव के कार्यों को और तेज कर दिया है। प्राधिकरण ने 23 कार्यों के लिए लगभग 85 करोड़ रुपये के टेंडर निकाले हैं। इसी माह टेंडर प्रक्रिया को पूरा काम शुरू कराने की तैयारी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों व गांवों में विकास व रखरखाव के कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए हैं। सीईओ के निर्देशों पर अमल करते हुए परियोजना, जल-सीवर और उद्यान विभाग ने 23 कार्यों के लिए करीब 85 करोड़ रुपये के टेंडर निकाल दिए हैं।

प्राधिकरण के जल-सीवर विभाग के महाप्रबंधक जितेंद्र गौतम ने बताया कि सेक्टर ईकोटेक दो व तीन के एसटीपी का 5 वर्ष तक रखरखाव व संचालन के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इस कार्य पर लगभग 11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही जोन 1, 2, 3, 4 व 5 के गांवों व सेक्टरों में सीवर सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए लगभग 70 करोड़ रुपये के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। पौव्वारी स्थित गौशाला में बिजली कार्य और सिरसा, कासना व अन्य गांवों में 6 प्रतिशत आबादी भूखंडों के विद्युतीकरण के लिए भी टेंडर जारी हुए हैं। ईकोटेक 6, 7 व 8 में पार्कों व ग्रीन बेल्ट के विकास और अनुरक्षण के कार्यों के लिए भी टेंडर जारी हुए हैं। सेक्टर टेकजोन टू में 60 व 45 मीटर चैड़ी सड़क की ब्रिक ड्रेन की रिपेयरिंग, बीटा वन व स्वर्णनगरी में शापिंग सेंटर की मरम्मत, म्यू टू में 29.76 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के चार मंजिला फ्लैटों की मरम्मत, अच्छेजा व डाबरा के श्मशान घाट के मरम्मत का कार्य आदि के लिए भी टेंडर जारी हो गए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने निर्धारित अवधि में टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर इन कार्यों को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए हैं।