Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

ग्रेनो वेस्ट में अर्थ एसईजेड व निजी अस्पताल के सामने एफओबी बनाने पर लगी रोक

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की अनुमति के बिना फुटओवर ब्रिज की जगह बदलकर अर्थ एसईजेड व निजी अस्पताल के सामने बनाने की घटना को सीईओ एनजी रवि कुमार ने गंभीरता से लिया है। सीईओ ने फुटओवर ब्रिज के निर्माण पर तत्काल रोक लगाते हुए जांच कर तीन दिन में रिपोर्ट भी मांगा है। अब तक जितना निर्माण हो चुका है, उसे भी तोड़ने के निर्देश दिए है। सीईओ ने संबंधित काॅन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी कर ब्लैक लिस्ट करने के निर्देष दिए हैं। साथ ही कार्य में लापरवाही मानते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा वासियों की सुविधा को देखते हुए सीईओ एनजी रवि कुमार ने जरूरत के हिसाब से सभी सार्वजनिक जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने के निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को सड़क पार करने में सुविधा हो सके। इनमें से ही एक फुटओवर ब्रिज ग्रेटर नोएडा वेस्ट में निराला एस्टेट और सुपरटेक ईको विलेज के पास बनाया जाना था, लेकिन काॅन्ट्रैक्टर ने प्राधिकरण से अनुमति के बिना लोकेशन बदल दिया। कान्ट्रैक्टर निराला एस्टेट के पास वाले एफओबी को अर्थ एसईजेड के पास और सुपरटेक ईको विलेज को निजी अस्पताल के पास बनाने लगा। इसकी सूचना सीईओ तक पहुंची। उन्होंने इसे गंभीरता से लिया और दोनों फुटओवर ब्रिज का काम तत्काल रुकवा दिया। सीईओ ने एक कमेटी बनाकर इसकी जांच कराने नोटिस जारी कर ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही कार्य में लापरवाही मानते हुए इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। सीईओ ने ग्रेटर नोएडावासियों से सर्वाधिक जरूरत वाले जगहों की लोकेशन पर सुझाव देने की अपील की है।

एक एफओबी बना, सात और जल्द बनेंगेे

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कुल 8 जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनवा रहा है। ये 8 फुटओवर ब्रिज सूरजपुर-कासना रोड पर कैलाश अस्पताल के सामने, गामा शापिंग काॅम्प्लेक्स के सामने, ओमेगा शापिंग काॅम्प्लेक्स, दुर्गा टाॅकीज जंक्षन, कलेक्टेªट के सामने, ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति गोलचक्कर, निराला एस्टेट टाउनशिप के सामने और सुपरटेक इकोविलेज के सामने बनने हैं। इन 8 में से पांच जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने के लिए कंपनियों का चयन कर लिया गया है। ये पांच फुटओवर ब्रिज ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर-कासना रोड पर कैलाश अस्पताल के सामने, गामा शापिंग काॅम्प्लेक्स के सामने और ग्रेनो वेस्ट में एक मूर्ति गोलचक्कर, निराला एस्टेट टाउनशिप के सामने और सुपरटेक ईको विलेज के सामने बनेंगे। इनमें से एक मूर्ति गोलचक्कर के पास फुटओवर ब्रिज का निर्माण जल्द पूरा भी होने वाला है। बाकी एफओबी बनने हैं। पीपीपी के अंतर्गत डीबीएफओटी (डिजाइन, बिल्ट, फंड, आपरेट एंड ट्रांसफर) के पैटर्न पर बनने वाले इन पांच फुटओवर ब्रिज से प्राधिकरण को हर माह करीब नौ लाख रुपये की आमदनी भी होगी।