Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 77,007 पौधों का रोपण, स्कूली बच्चों ने भी लिया हिस्सा ● ग्रेटर नोएडा सेक्टर-36 RHO-1 में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● नोएडा में विदेशी नागरिकों से Cyber Fraud करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, Bisrakh Police ने 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार ● नोएडा सेक्टर-2 में फर्जी Loan Call Center का भंडाफोड़, करोड़ों की Cyber Fraud करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार ● ग्रेटर नोएडा के कोचिंग सेंटरों में फायर सेफ्टी जांच शुरू, मानक पूरे न करने पर सीलिंग की चेतावनी ● ग्रेटर नोएडा में सफाई व्यवस्था होगी और मजबूत, 3000 नए सफाई कर्मियों की होगी तैनाती ● UP Panchayat News: जिला पंचायत अध्यक्ष बने प्रशासक, ब्लॉक प्रमुखों पर भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था ● अलीगढ़ में यमुना प्राधिकरण का बड़ा एक्शन: 450 करोड़ की अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, डेढ़ लाख वर्गमीटर भूमि कराई कब्जामुक्त ● UP Weather Today: यूपी में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट ● नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर की डायरेक्ट फ्लाइट शुरू, अब सिर्फ 1 घंटा 25 मिनट में पहुंचेंगे यात्री

ग्रेनो प्राधिकरण : बिसरख में अवैध निर्माण को रुकवाया, तहरीर भी दी

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कार्रवाई जारी है। प्राधिकरण ने शुक्रवार को बिसरख में कार्रवाई की। कुछ कालोनाइजर प्राधिकरण की जमीन पर कालोनी काटने की कोशिश कर रहे थे। प्राधिकरण की टीम ने उन्हें रोक दिया। टीन से की गई फेंसिंग हटा दी। इस कार्रवाई का विरोध करने वालों के खिलाफ प्राधिकरण ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए बिसरख थाने में तहरीर दे दी है।
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि कुछ कालोनाइजर बिसरख के खसरा नंबर 814 की लगभग 12 हजार वर्ग मीटर जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। वर्क सर्किल तीन के प्रबंधक प्रशांत समाधिया और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार को मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रुकवा दिया। टीन से की गई फेंसिंग को हटा दिया। कालोनाइजर इस कार्रवाई का विरोध करने लगे। प्राधिकरण ने इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है। प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने चेतावनी दी है कि प्राधिकरण के अधिसूचित एरिया में किसी भी व्यक्ति ने अवैध कब्जे की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *