Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

लिफ्ट और एस्केलेटर अधिनियम विधानसभा में सर्वसम्मति से पारित हुआ

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

जनपद गौतमबुद्धनगर के निवासियों द्वारा विगत कई वर्षों से लिफ्ट और एस्केलेटर अधिनियम को लागू किए जाने की मांग को देखते हुए। जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने 08 अगस्त 2023 को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर, शीघ्र उपरोक्त अधिनियम को लागू किए जाने हेतु एक पत्र प्रेषित किया था। उसके बाद समय-समय पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह लिफ्ट और एस्केलेटर अधिनियम को शीघ्र लागू किए जाने के लिए पत्राचार के माध्यम से सरकार और शासन को अवगत कराते रहे।

ज़ेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के प्रयासों के कारण लिफ्ट और एस्केलेटर अधिनियम आज दिनांक 09 फरवरी 2024 को सदन के पटल पर पुर:स्थापित हुआ सदन में चर्चा के बाद सर्वसम्मति से उपरोक्त अधिनियम पारित हो गया है जिसमें बहुत सारी सुविधाएं उन लोगों को मिलेंगी, जो रोजाना लिफ्ट और एस्केलेटर का इस्तेमाल करते हैं तथा इसका सबसे ज्यादा फायदा एनसीआर क्षेत्र को होगा।

लिफ्ट और एस्केलेटर अधिनियम को पटल पर रखे जाने के बाद इस मौके पर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए, उत्तर प्रदेश के निवासियों के लिए एक बेहतरीन अधिनियम बनाया है, जिससे एनसीआर क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लोगों को राहत मिलेगी तथा दुर्घटना होने पर लिफ्ट और एस्केलेटर स्थापित करने वाले स्वामी और संबंधित एजेंसी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।