Monday, 12 May 2026 | 04:35 PM
BREAKING NEWS
● ओवैसी का सरकार पर हमला, CEC की नियुक्ति से जुड़ा कानून रद्द करने की मांग; SIR पर भी उठाए सवाल ● UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम! पश्चिमी जिलों में आंधी-बारिश और ओले, 15 अक्टूबर से दोबारा सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ ● नेपाल में 45 दिन बाद फिर कुदरत का कहर! बूढ़ी गंडकी नदी में भीषण बाढ़, 40 घर बहे, 5 लोग लापता ● नोएडा: बहन को बच्चा देने के लिए चुराई 3 दिन की नवजात, 8 घंटे में पुलिस ने किया रेस्क्यू; महिला और भाई गिरफ्तार ● दिल्ली मेट्रो बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, गृह सचिव समेत तीन अधिकारियों को नोटिस ● यूपी दरोगा भर्ती 2025: हाईकोर्ट से अभ्यर्थियों को झटका, 4543 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ ● यूपी के भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप, युवकों को उल्टा लटकाकर पीटने और करंट लगाने का दावा ● ग्रेटर नोएडा में सेफ सिटी परियोजना में देरी, 2700 कैमरे लगाने का इंतजार बढ़ा ● कोहरे में हादसे रोकने की तैयारी, ग्रेनो वेस्ट-130 मीटर रोड पर लग रहे रोड ब्लिंकर्स ● ग्रेनो में अवैध डंपिंग पर प्राधिकरण सख्त, एम्स गोल्ड होम पर 40,400 रुपये का जुर्माना

घंघोला में दो अवैध ईंट-भट्टे ढहाए, अतिक्रमण पर कार्रवाई रहेगी जारी – ओएसडी हिमांशु वर्मा

top-news

ग्रेटर नोएडा। कपिल चौधरी

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम घंघोला में अवैध रूप से चल रहे दो ईंट-भट्टों को बृहस्पतिवार को गिरा दिया। कब्जा मुक्त हुई करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया है। मुआवजे की दर से भी इस जमीन की कीमत करीब 8 करोड़ रुपये है, जबकि बाजार दर से इसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये होने का आकलन है।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने अधिसूचित एरिया में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में प्राधिकरण की टीम ने दो अवैध ईंट-भट्टे गिराकर जमीन खाली करा ली। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी हिमांशु वर्मा ने बताया कि गांव घंघोला में भाटी व योगी के नाम से दो अवैध ईंट-भट्टे चल रहे थे। प्राधिकरण ने इनको हटाने के लिए नोटिस जारी की थी, लेकिन इन पर कोई असर नहीं हुआ, जिसके चलते प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। परियोजना विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह के नेतृत्व में प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों व अन्य टीम ने मिलकर दोनों ईंट-भट्टों को ढहा दिया। जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया गया। प्राधिकरण ने 5 जेसीबी व 3 डंफरों का इस्तेमाल कर इस कार्रवाई को तीन घंटे में पूरा किया। यह प्राधिकरण की अधिग्रहित जमीन है। उन्होंने बताया कि कब्जा मुक्त हुई करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन की मुआवजा दर से कीमत करीब 8 करोड़ रुपये और बाजार दर से इसकी कीमत करीब 40 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण कर जमीन कब्जाने वालोें के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।